छोरा छोरी
छोरा छोरी बोलो ख़ाला मिज़ाज कैसे हैं? कितने वर्षों के बाद आई हो ? मिस्सी होठों पे आंख में काजल जैसे पैग़ाम कोई लाई हो ? लड़के की मां मेरे छोरे को छोरी होना है मेरा छोरा तो पक्का सोना है तुमें दिल में ज़रा नको सोचो हाथ आया तो हीरा सोना है चार लोगाँ में उसकी अबरू है जैसे क्योड़े के बन में खुशबू है खुले दिल की हूँ सब बताती हूँ खुला मुखलाज में सुनाती हूँ थोड़ा तिर्पट है और लुल्ला है सीधी आंखों में उसकी फुल्ला है मुंह पे चेचक के खाली दागाँ हैं रंग डामर से ज़र्रा खुल्ला है नाक नक्शे का कित्ता अच्छा है मेरा बच्चा तो भोर बच...